अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, विकासनगरः सहसपुर क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थो एव शराब की तस्करी करने व बाहरी व्यक्ति एवं संदिग्ध अवस्था में घूमने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया।’ अभियान के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की धरपकड़ हेतु ’ ’ खुशहालपुर’ पर थी। इसी दौरान खुशहालपुर की ओर से एक व्यक्ति आ रहा था जो पुलिस टीम को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया जिसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसके विरुद्ध थाना सहसपुर पर आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत धारा 25/4 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की पहचान आमिर पुत्र दिलबहार उम्र 24 वर्ष निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *