अवैध खनन व भंडारण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

Share your love


लोकजन टुडे, कोटद्वारः पिछले कुछ समय से क्षेत्र में नदियों में चल रहे अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस महकमा गंभीर हो गया है। पुलिस टीम ने क्षेत्र की नदियों में छापेमारी करते हुए बीईएल रोड में अवैध तरीके से चल रहे भंडारण को जब्त कर दिया। मौके से एक जेसीबी व दो बाइकों को भी सीज किया गया है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भाबर क्षेत्र की नदियों में छापेमारी की। नदियों में पहुंची टीम को देख खननकारियों में अफरा—तफरी मच गई। कई खननकारी उपखनिज से भरी ट्रैक्टर—ट्रॉलियां लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि अवैध खनन कर रहरे खननकारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए, लेकिन पुलिस ने बीईएल के समीप अवैध रुप से जमा किए गए भंडारण को जब्त कर दिया। मौके से एक जेसीबी व दो बाइकों को सीज किया गया।
कोतवाल ने बताया कि जिस भूमि पर उपखनिज का भंडारण किया गया था, उस भूस्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयार की जा रही है। बताया कि नदियों से अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। टीमें रात के समय भाबर सहित अन्य क्षेत्रों की नदियों में छापेमारी करेगी। इसके लिए प्रशासन व वन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *