हत्यारे अकरम की हत्या से अंकित के परिजनों में खुशी की लहर, कहा “Thank You” दून पुलिस!

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

*दून पुलिस का आभार जताते अंकित के परिजन*

जनपद की कमान संभालने के बाद से एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं जिनके अंतर्गत समस्त थानाध्यक्षों को अलग-अलग टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उसी क्रम में कल रात कोतवाली प्रेमनगर टीम की एक बदमाश (जिसने पाैंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया) के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करी गई जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर प्रेमनगर को लग गई। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग करी गई जिसमें उक्त बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां जंगल की ओर भाग गए।

पुलिस टीम द्वारा तुरंत घटना में घायल इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौड़ तथा घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बदमाश की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून तथा अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल पर एफएसएल तथा एसओजी की टीम को बुलाया गया।

टीम द्वारा साइबर सेल से बदमाश के पास मिले मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाई गई जिससे बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली निवासी ग्राम गुंडा थाना भवानगढ़ी पुख्ता शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

बताते चलें कि मृतक बदमाश हिस्ट्रीशीटर था तथा वर्ष 2014 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक दंपति के में डकैती डाली थी तथा उनके पुत्र अंकित थपलियाल को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी।

उक्त घटना में अभियुक्त लगभग 3 वर्ष तक फरार रहा और उसके ऊपर पुलिस द्वारा ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था जिसके बाद वर्ष 2017 में दून पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई थी l

जब उक्त घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2014 में मारे गए अंकित थपलियाल के परिजनों को मिली, तो उन्होंने दून पुलिस की बहुत सराहना करी और अत्यंत धन्यवाद किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.