हरिद्वार शराब प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कई अफसर अधिकारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Share your love

 

जनपद हरिद्वार के शिवगढ़ और फूल गढ़ में शराब के सेवन से हुई मौत को लेकर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं वही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तत्काल प्रभाव से संबंधित थाना इंचार्ज को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि शराब जहरीली होने की पुष्टि हुई तो पुलिस आबकारी और हरिद्वार प्रशासन के कई अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है वही इस संबंध में

जिलाधिकारी हरिद्वार ने बताया है कि ग्राम शिवगढ और फूलगढ में प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।*

ग्राम शिवगढ़ में 01 व ग्राम फूलगढ़ में 03 व्यक्तियों की मृत्यु दिनांक १० /९/२२ हुई है। उक्त के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि …१- बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन ना किया जाना प्रकाश में आया है।
२- अमरपाल निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 30 वर्ष की मृत्यु दिनांक 09.9.2022 को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है।
३- ग्राम फूलगढ़ में मनोज उम्र लगभग 40 वर्ष एवं ५-अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है।

अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.