चुपचाप गुपचुप तरीके से विराट और अनुष्का बेटी के साथ पहुंचे हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड देखिए वीडियो

Share your love

क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का  व बेटी वामिका के साथ बुधवार शाम को नैनीताल के निकट भवाली पहुंचे। दोनों यहां से रामगढ़ चले गए जहां वह तीन दिनों तक अपने करीबी मित्र के कॉटेज में रहेंगे बताया जा रहा है कि वह कैंची धाम के भी दर्शन करेंगे

 

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे विराट व अनुष्का हेलीकॉप्टर से घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के हैलीपैड पर उतरे। विराट कोहली ने बेटी वामिका को अपनी गोद में उठाया हुआ था। इस दौरान दोनों ने ही प्रसांशकों से दूरी बनाए रखी। हेलीकॉप्टर से उतरते ही उनके निजी सुरक्षा गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया। यहां से वह अपनी ऑडी कार के जरिए तुरंत ही रामगढ़ के लिए निकल गए। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली निजी दौरे पहुंचे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.