बगल में बैठे व्यक्ति को खिड़की से बाहर निकाल कर वाहन चलाना युवक को पड़ा महंगा, दून पुलिस ने करी गाड़ी सीज़ !

Share your love

अगर यातायात नियमों का पालन नहीं करोगे तो दून पुलिस से सीखना पड़ेगा कानून का पाठ…….

संवाददाता करन सहगल

ONGC चौक पर हुई दुर्घटना के बाद से एसएसपी देहरादून ने अपनी टीम को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कमर कसने हेतु निर्देशित किया हुआ है l

थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वाहन चालक अपनी बगल वाली सीट से एक व्यक्ति को खिड़की से बाहर की ओर बैठाकर गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस को संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे l

निर्देशों का पालन करते हुए थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक इसरार अली पुत्र शकील अहमद निवासी रामगढ़, शीशमबाड़ा शिमला बायपास, देहरादून के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया तथा संबंधित वाहन संख्या UK07 FP 7113 ऑटो K-10 को सीज किया l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.