विकासनगर पुलिस ने ओवरलोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 07 डंपर वाहनों को किया सीज !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत ओवर लोड़ग कर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में देर रात्रि कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा हरबर्टपुर चौक में चैकिंग अभियान के दौरान 07 डम्फर वाहनों को क्षमता से अधिक भार के खनन सामग्री का परिवहन करते हुये पाया गया। जिस सम्बन्ध में वाहन चालकों  के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुये वाहनों को सीज किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

*सीज डम्पर वाहनों का विवरणः-*
1-UK07CB-7365
2-HR58E-7017
3-HP17G4386
4-UP12BT2449
5-UK16CA8383
6-UK016CA0717
7-UK078374


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.