Video: रुद्रपुर के R.A.N स्कूल के दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Share your love

राजीव चावला

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अपील के बावजूद लोग उत्तराखंड से बाहरी राज्यों में जा रहे हैं और कोरोना लेकर उत्तराखंड में वापसी कर रहे हैं।

ऊधम सिंह नगर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि आर ए एन पब्लिक स्कूल के 2 छात्र जो परिवार में किसी का निधन होने पर परिवार के साथ मध्यप्रदेश गए थे और जब वापसी लौटे तो जांच में पाया गया कि दोनों बच्चे कोरोना पॉजिटिव है, जिसके बाद दोनों बच्चों को उनके आवास पर आइसोलेट कर दिया गया है।

इसके साथ ही सीएमओ ने बताया कि बच्चे स्कूल गए थे या नहीं इसकी जांच 2 दिन बाद कराई जाएगी क्योंकि अभी स्कूलों की छुट्टी चल रही है। अगर बच्चे स्कूल गए होंगे तो बच्चों के संपर्क में आए अन्य बच्चों के भी कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

वह इस पूरे मामले को लेकर जब आर ए एन स्कूल के एमडी मोहित राय से संपर्क साधने की कोशिश की तो उनका फोन ना उठाने के कारण हम उनका पक्ष नहीं ले सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.