वीडियो: उधम सिंह नगर में जिला विकास प्राधिकरण का गठन होने का मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार की एक और शाखा का गठन होना
Share your love
रुद्रपुर: उधमसिंह नगर में जिला विकास प्राधिकरण का गठन इसलिए किया गया था कि वह भू-माफियाओं के द्वारा जमीनों पर कब्जा और अवैध तरीके से बनने वाली कॉलोनी की रोकथाम होगी।लेकिन उधम सिंह नगर जनपद में जिला विकास प्राधिकरण का गठन होने का मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार की एक और शाखा का गठन होना साबित हुआ।
भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के द्वारा दिए गए ज्ञापन से संतुष्ट हैं उनका साफ तौर पर कहना है कि जिला विकास प्राधिकरण सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का गढ़ बनकर ही रह गया और जहां अवैध कॉलोनियों और भू-माफियाओ पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण को उधम सिंह नगर में लागू किया गया था लेकिन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने उल्टा भू माफियाओं और कॉलोनाइजरो से ही मिली भगत कर खेल खेलना शुरू कर दिया।
वही केपी गंगवार ने यह भी आरोप लगाया कि जिला विकास प्राधिकरण ने अपने कार्यालय से कुछ लोगों को अटैच कर रखा है जो जिला विकास प्राधिकरण में होने वाली दलाली का काम करते हैं और यह दलाल कॉलोनाइजर और भू माफियाओं से लाखो वसूल कर अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ाते हैं और अपनी जेब भी गर्म करते हैं केपी गंगवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री को जिला विकास प्राधिकरण को जिले से खत्म कर देना चाहिए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
