वीडियो: ऋषभ पंत ने लगा दिया ऐसा शॉट हर कोई हुआ हैरान

Share your love

शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड क बीच मोटेरा में पहला टी 20 मैच खेला गया। यह मैच भारत आठ विकेट से हार गया। लेकिन ऋषभ पंत ने इस मैच में एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पंत ने एक ऐसा शॉट लगा दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, भारत की पारी के पांचवें ओवर में जोफ्रा आर्चर की बेहद तेज गेंद पर ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप या रिवर्स लैप शॉट खेलकर छक्का लगाया, पंत के इस शॉट से आर्चर समेत सभी हैरान रह गए।

https://twitter.com/BackFootPunch_1/status/1370372601051111427?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1370372601051111427%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Futtarakhandpost.com%2Fdehradun%2Frishabh-pant-of-uttarakhand-took-such-a-shot-everyone-was%2Fcid2427769.htm

इतना ही नही बड़-बड़े दिग्गज इस शॉट को देखकर पंत के मुरीद हो गए। युवराज सिंह ने कहा, “यह नई पीढ़ी है!! बिल्कुल निडर! रिवर्स स्वीप या शॉट, मुझे नहीं पता कि इसे क्या कहा जाए! परंतु ऋषभ पंत ऐसे तेज गेंदबाज को ऐसा शॉट लगाने के लिए तुम्हें सलाम।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.