उत्तराखंड मित्र पुलिस की दबंगई का वीडियो वायरल

Share your love

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर में इंसानियत को तार तार कर देने वाला पुलिस का चेहरा सामने आया है। महकमे में उस वक्त हलचल मच गई, जिस वक्त एक पुलिस कर्मी के द्वारा बाइक सवार को सरेआम पिटाई करने की वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ये पूरा मामला है दिनेशपुर थाने के मोती नगर का है। हालांकि अभी तक पुलिस की कोई ठोस करवाही सामने नही आई है ओर ये वीडियो 15 अक्टूबर के वाहन चेकिंग के दौरान का है।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर पुलिस का एक दबंगई चेहरा उस बक्त सामने आया जिस वक्त पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दंपति जा रहे थे । मास्क न लगने के चलते पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया। युवक को मास्क न लगना पुलिस की दबंगई का शिकार होना पड़ा। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जिस वक्त मौजूद युवकों ने एक पुलिस दबंगई की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

https://youtu.be/lSojneiGQGc

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और आला अधिकारियों के आदेशों पर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की पुलिस से जानकारी ली। तब पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर की शाम को मोती नगर चोक पर पुलिस वाहन चैकिंग कर रही थी कि तब अचानक बाइक पर सवार एक दंपति तीव्र गति से बिना मास्क आया जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की नही रुकने पर उसे दौड़ कर पकड़ लिया। जिससे पुलिस कर्मी के चोट लगने की वजह से पुलिस ने पिटाई कर दी लेकिन इस तरह पिटाई नही करनी चाहिए थी जो कि अब पुलिस जांच कर करवाही करेगी।

एसपी काशीपुर राजेश भट्ट ने बताया कि एक पुलिस की सरेआम पिटाई करने की वीडियो वायरल हुई है वीडियो की जांच कर करवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *