Video: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रैली में मजदूर को किया आग के हवाले, परिजनों ने लगाया भाजपा नेताओं पर आरोप

Share your love

रुद्रपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के रुद्रपुर आगमन को लेकर भाजपा नेताओं ने डेहरी मजदूरी पर लोगों को लगाकर रैली को सफल बनाने का कार्य करवाया था जिसमें स्थानीय रामपुरा निवासी विवेक पुत्र रामचंद्र कोली को भी बाइक रैली में झंडे लगाने का काम दिया था और ₹300 की मजदूरी तय की थी शाम को जब विवेक ने स्थानीय भाजपा नेताओं से मजदूरी के पैसे मांगे तो पहले तो उन्होंने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और बाद में मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर आग के हवाले कर दिया।

जिससे वह बुरी तरह झुलस गया परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही पूरे मामले में परिजनों ने भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंप दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.