28 अप्रैल को किसान इंटर कॉलेज लालपुर में लगेगा वैक्सीनेशन शिविर: महामंत्री शर्मा

Share your love

किच्छा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई के महामंत्री विशाल शर्मा ने प्रेस को जारी बयान मे जानकारी देते हुए बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की लालपुर इकाई के सहयोग से कोविड19 के वैक्सीनेशन का शिविर लालपुर के किसान इंटर कॉलेज मे लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वैक्सीनेशन शिविर मे 45 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड 19 वैक्सीन लगाई जाएगी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के किच्छा इकाई के महामंत्री विशाल शर्मा ने अपील करते हुए कहा कि लालपुर क्षेत्र के क्षेत्रवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में 28 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक किसान इंटर कॉलेज लालपुर पहुचकर वैक्सीन लगवाए और कोरोना महामारी को हराने में देश का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.