उत्तराखंड की बेटी की तस्वीर हुई विश्वभर में प्रसिद्ध, जानिए कारण…

Share your love

देहरादून : इस तस्वीर को देख कर आप भी सोच रहे होंगे की कौन हैं उत्‍तराखंड की ये डॉक्‍टर बेटी? जिसकी यह तस्वीर एक  बुजुर्ग महिला संग वायरल हो रही है और  दुनियाभर से इस फोटो को प्यार मिल रहा है। तुर्कि और सीरिया में विगत छह फरवरी को विशनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें अब तक 28,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तुर्किये की मदद के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन दोस्‍त शुरू किया है।

देहरादून की रहने वाली हैं बीना तिवारी

ऑपरेशन दोस्त के तहत 50वीं पैरा ब्रिगेड (स्वतंत्र), सात पैरा फील्ड के अधिकारी और जवान राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह घायलों की हर तरीके से मदद कर रहे हैं। इस टीम में एंबुलेंस अफसर मेजर बीना तिवारी भी शामिल हैं।मेजर बीना तिवारी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल l

इंटरनेट मीडिया पर मेजर बीना तिवारी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें तुर्किये की एक महिला उन्‍हें गले लगाकर जान बचाने के लिए शुक्रिया कर रही है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.