उत्तराखंड: 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आयी महिला, मौत के बाद मचा कोहराम

Share your love

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आयी है। रविवार के बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गदरपुर क्षेत्र में टहलने निकली महिला हाई वॉल्टेज तार की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौतो के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लााया गया।

जानकारी के मुताबिक गदरपुर के वार्ड नंबर 6 में महिला की करंट से जलकर मौत हो गई। गदरपुर थाना अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि वार्ड नंबर 6 में एक महिला सुबह टहलने के लिए निकली थी जिसकी 11000 वोल्ट की तार की चपेट में आने के कारण मौके पर मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिससे हड़कंप मचा हुआ है। परिवार ने बिजली विभाग पर गुस्सा जाहिर किया है। परिजनों ने बताया महिला सुबह टहलने के लिए थी जो 11000 बोल्ट की लाइन की तार टूटने के कारण उसकी चपेट में आ गई और उसकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

परिवार वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि अगर कोई परिजन तहरीर देता है तो सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.