उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Share your love

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सितारगंज से हल्द्वानी लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर ठोकर निवासी शाहिद शादी समारोह में भाग लेकर सितारगंज के साथ अपने परिवार सहित हल्द्वानी लौट रहा थे। इस दौरान डिपो नंबर 5 के पास ट्रक और उनकी कार की हुई जबरदस्त टक्कर हो गई।

मौजूद राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया चालक शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह कार में फंस गया था । सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन तीन अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शाहिद , उसके 5 साल के बेटे शार्दुल और उसके भाई की पत्नी आशमा, और अरशूल के रूप में हुई है। जबकि 2 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.