उत्तराखंड STF को मिली सफलता, 6 लैपर्ड की खाल व गुलदार के नाखून और दांत के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share your love

उधमसिंह नगर: उत्तराखण्ड एसटीएफ लगातार बड़े धमाके कर रही है इसी कड़ी में आज वन्यजीवों की अवैध तस्करो के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पिथौरागढ़ के सेरा घाट क्षेत्र में दो वन्य जीव जन्तू के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तू के अंगो की तस्करी करने की फिराक मे है।

सूचना पर एस.टी.एफ. की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर निरीक्षक एस.टी.एफ. कुमॉऊ एम.पी. सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा सेराघाट क्षेत्र में एक अभियुक्त राहुल सिंह डसीला पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ उम्र 20 वर्ष के एक वन्य जीव जंतु अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को 06 अदद लैपर्ड की खाल नाजायज व गुलदार के 43 नाखून व 24 दांत व एक वाहन ऑल्टो सँख्या UKO5 C 3938 के साथ गिरफ्तार किया गया।

तथा उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाट, जिला पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। लेपर्ड वाइल्डलाइफ एक्ट में शेड्यूल 1 श्रेणी में आता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल सेराघाट के जंगलों में करंट लगाकर मारते हैं तथा फिर ऊंची कीमतों में नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं। इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं। यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है । बरामद 6 खालो की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख रूपया है।

गिरफ्तारी टीम

एस.टी.एफ., कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम

उप निरीक्षक के.जी.मठपाल

उप निरीक्षक बृजभूषण पुरानी

का. महेन्द्र गिरी

का. किशोर कुमार

का. सुरेन्द्र सिंह कनवाल

का. दुर्गा सिंह पापड़ा

का. गुरवंत सिंह


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.