उत्तराखंड: पति -पत्नी की सड़क हादसे में मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी

Share your love

काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार पति पत्नी को एक पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक वह मूल रूप से मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर का निवासी 25 वर्षीय ललित कुमार काशीपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था । वह काशीपुर के खड़कपुर में अपनी पत्नी आरती (23) के साथ किराये के घर में रहता था। शनिवार को दोनों जसपुर दवा लेने गए थे।रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अचानक हल्दुआ साहू पेट्रोल पंप के पास काशीपुर से आ रहे एक पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने 108 एंबुलेंस की जरिए दोनों को जसपुर के सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन तब तक दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी घटना के बाद से ही उनके घर में कोहराम मचा हुआ है । दोनों की 3 साल पहले शादी हुई थी।आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.