उत्तराखंड: इंसानियत की सारी हदें हुई पार….
Share your love
उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर में एक दिल दहला देने वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। वीडियो भी ऐसी की इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। इंसानियत को तार तार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश कर मुकदमा करने की तैयारी कर दी है। हालांकि ये वीडियो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में इंसानियत को तार तार कर देने मामला सामने आया है। एक ऐसे वीडियो वायरल हुई है जो कि हर किसी के रोंगटे खड़े कर सकता है। वायरल वीडियो में एक सख्स एक युवक को हाथ मे लाठी लेकर जम कर पिटाई करता साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उसका लाठी से मरते हुए मन नही भरा तब उसके ताल घुसो से भी पिटाई की । इस मामले में हद तो उस वक्त हुई जिस बक्त एक सख्स उसकी पिटाई कर रहा था और एक वीडियो बना रहा था। इस वीडियो को बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया ।
बता दें कि ये वीडियो उधम सिंह नगर के गदरपुर सुखीजा राइस मिल की बताई जा रही है। ये बताया गया कि जिस युवक की बर्बरता से पिटाई कर रहें है इस युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। जानकरी के अनुसार युवक कूड़ा कचड़ा बीनने का काम करता है। सुखीजा राइस मिल गदरपुर के पास पड़े कचड़े से कुछ लोहे की छड़ें मिलने के बाद इस पर चोरी का आरोप लगा है उसके बाद जम कर बर्बरता के साथ पिटाई की। पिटाई करते बक्त युवक चिल्लता रहा लेकिन निर्दयी युवक ने इसे मरना नही छोड़ा। हालांकि ये मामला तीन दिन पुराना है । अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गयी है और मुकदमा करने की तैयारी कर रही है।
सीओ बाज़पुर दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुई है और इस वीडियो में एक युवक को बुरी तरहं से पिटाई की जा रही है । बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कर आरोपी पर मुकदमा कर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
