उत्तराखंड :12 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार, जंगल में लगाई थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री

Share your love

रुद्रपुर: एसटीएफ की कमान जब से आईपीएस अजय सिंह के हाथ आई, तब से लेकर आज तक लगातार एसटीएफ एक के बाद एक बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हो चुकी है।

ऐसी ही कामयाबी एसटीएफ को ऊधमसिंह नगर में मिली है। नानकमत्ता के जंगलों में चल रही हथियारों की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मुठभेड़ के बाद इनामी कुख्यात गुरदीप सिंह उर्फ दीपा और उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं। वह नेपाल के सीमावर्ती जनपदों में भी सक्रिय था। उसे तराई का विरप्पन भी कहा जाता था। वर्तमान में पुलिस इसके ऊपर इनाम को और बढ़ाने की तैयारियां भी कर रही थी।

पूछताछ में इनामी दीपा ने बताया कि वह 12 सालों से फरारी काट रहा है। उसके खिलाफ ऊधमसिंनह नगर में लूट, हत्या और डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। हथियार बनाकर वह इन्हें बाहर सप्लाई करता था। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि इनके कब्जे से दो बंदूक 12 बोर, एक पिस्तौल 32 बोर और 28 बंदूक की नाल व कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह सब उनके द्वारा ही बनाए गए थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.