“ऑपरेशन प्रहार” के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून की थाना रायपुर टीम ने डेढ़ लाख की अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर करी गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को धरातल पर उतारने के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के कुशल और आक्रामक नेतृत्व में दून पुलिस लगातार नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों और नशा माफियाओं के हौसले पस्त हो चुके हैं। इसी कड़ी में एसएसपी के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस टीम ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कप्तान के इसी कड़े रुख और कुशल मार्गदर्शन के चलते पूरे जनपद में लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर रायपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई :

एसएसपी के दिशा-निर्देशों पर मुस्तैद रायपुर पुलिस टीम ने आज (27 मई 2026) चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर चूना भट्टा रायपुर के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला की पहचान भारती देवी (उम्र 37 वर्ष), पत्नी मुकेश साहनी, निवासी चूना भट्टा (पानी की टंकी के पास), रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली है।

तलाशी के दौरान महिला के पास से 5.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 (डेढ़ लाख रुपये) आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ थाना रायपुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

एसएसपी देहरादून के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को गति देते हुए इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली रायपुर थाने की महिला पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक नीमा, महिला हैड कॉन्स्टेबल दमयन्तीम एवं महिला हैड कॉन्स्टेबल सरिता शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.