एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाला नशेड़ी किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के दूरदर्शी नेतृत्व और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के रंग लाते ही, दून पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। थाना रायपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाल ही में हुई एक वाहन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

क्या था मामला?

मामला 11 अगस्त 2026 का है, जब ऋषि विहार हरबंसवाला निवासी मयंक दीक्षित ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी कि टचवुड स्कूल के पास से उनकी मोटरसाइकिल (नंबर: UK07BQ-0285) चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दर्ज कर जांच शुरू की।

कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम का त्वरित एक्शन…

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने तुरंत मामले के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में थाना रायपुर में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गयाजिसने टीम ने पेशेवर अंदाज में काम करते हुए इलाके के पुराने वाहन चोरों का सत्यापन किया और घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस ने 12 अगस्त 2026 की रात सीक्यूआई तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त को धर दबोचा।

नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी…

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आयुष कुमार निवासी- 20 नई बस्ती, रिस्पना नदी, देहरादून ने बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की लत और जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह चोरी की गई बाइक को किसी अन्य जगह बेचने की फिराक में था, लेकिन दून पुलिस की सतर्कता से पहले ही सलाखों के पीछे पहुँच गया।

एसएसपी देहरादून के दिशा-निर्देशों में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मयूर विहार उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, हैड कॉन्स्टेबल रविंद्र रावत एवं कॉन्स्टेबल नरेंद्र भंडारी शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.