एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना बसंत विहार पुलिस ने शातिर वाहन चोर दबोचा !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

थाना वसंत विहार पुलिस को शिवम पुत्र गोपाल सिंह निवासी बनियावाला, गणेश कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी विवेक विहार विजय पार्क तथा शहनाज पत्नी एहसान अहमद निवासी श्रीदेवसुमन नगर ने अलग-अलग प्रार्थना पत्रों के माध्यम से किसी अज्ञात चोर द्वारा अपने-अपने दोपहिया वाहन चोरी होने के बारे में अवगत कराया । प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना बसंतविहार पर संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

वाहन चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष वसंत विहार को अलग-अलग टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया जिनके द्वारा तीनों घटनास्थलों के आसपास लगे लगभग 95 सीसीटीवी कैमरे चैक करे गए तथा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप दिनांक 20/03/2026 को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चाय बागान हरबंस वाला खंडहर के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति सुदन थापा पुत्र संत बहादुर थापा निवासी मकान नंबर 321 फेज़ सेकंड, वसंत विहार को रोकने पर उससे गाड़ी के कागजात मांगने पर वह कागजात नहीं दिखा पाया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने उक्त वाहन को कुछ दिन पूर्व बसंत बिहार क्षेत्र से चोरी करना बताया, साथ ही बसंत बिहार क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से 02 अन्य दोपहिया वाहनों को भी चोरी करने की बात कबूली जिसे अभियुक्त ने चाय बागान के पास खंडर में छुपाने की बात बताई जिन्हें पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर खंडर से बरामद किया गया।

बताते चलें कि अभियुक्त नशे का आदि है और अपने नशे की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्व में अलग-अलग थाना क्षेत् इस तरह की 16 घटनाओं को अंजाम दे चुका है और फरवरी माह में ही सजा काटकर जेल से छूटा है l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वसंत विहार उपनिरीक्षक अशोक राठौड़, चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक मिथुन कुमार, अपर उपनिरीक्षक गंभीर सिंह राणा, हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल अनुज, कॉन्स्टेबल हेमंती नंदन, कॉन्स्टेबल अमित रावत एवं कांस्टेबल मनदीप शामिल थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.