एसएसपी देहरादून के निर्देशन और सीओ सहसपुर के पर्यवेक्षण में दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे में चोरी घर में चोरी का किया खुलासा
Share your love

देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले पस्त करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति और दूरदर्शी नेतृत्व एक बार फिर से बेहद कारगर साबित हुआ है।
एसएसपी देहरादून की मजबूत रणनीति और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के उत्कृष्ट पर्यवेक्षण व कुशल दिशा-निर्देशन के चलते सहसपुर पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक शातिर और आदतन अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से शत-प्रतिशत शत्-प्रतिशत बरामदगी की है।
क्या था पूरा मामला?
मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है, जहाँ 17 सितंबर 2026 को महमूद नगर, रामपुर निवासी आकाश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन पार कर दिए हैं जिसके बाद पुलिस ने तत्काल बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी की रणनीति और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी अनुज कुमार के प्रभावी मार्गदर्शन में सहसपुर पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।डीएसपी अनुज कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इस दौरान मिले संदिग्ध सुरागों के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप, 18 सितंबर 2026 को रामपुर सहसपुर क्षेत्र से पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया गया है, जिसमें शामिल लगभग ₹4 लाख मूल्य की सोने-चांदी की ज्वैलरीऔर हुआ स्मार्टफोन बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपनी नशे की लत और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर एवं आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट और धमकी देने जैसे करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार के कुशल निर्देशन में इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार तथा कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
