एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में सीआईयू और थाना मुनि की रेती पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के मुकदमे का वांछित इनामी अभियुक्त किया गिरफ़्तार!
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 07.05.2025 को थाना मुनि की रेती पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि लगभग 11:00 बजे डैक्कन वैली सोसाइटी, तपोवन में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना के आधार पर कोतवाली मुनि की रेती पुलिस द्वारा मौके पर जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ब्लॉक-04, डैक्कन वैली सोसाइटी में एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी पहचान नितिन देव पुत्र देवराज, निवासी फ्लैट संख्या 403, ब्लॉक-04, डैक्कन वैली, तपोवन, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।
घटनास्थल के निरीक्षण और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा प्रारम्भिक पूछताछ से यह तथ्य सामने आया कि मृतक की हत्या दो अज्ञात अभियुक्तों द्वारा गोली मारकर की गई तथा वे स्कूटी से फरार हो गए।
घटना के संबंध में मृतक के पिता देवराज की तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया l
विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि डैक्कन वैली तपोवन में मृतक नितिन देव एवं विपिन नैय्यर के मध्य पूर्व से कई मामलों को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
जाँच में यह भी प्रकाश में आया कि विपिन नैय्यर सितंबर 2024 में कोतवाली ऋषिकेश से बलात्कार एवं पोक्सो अधिनियम के एक मुकदमे में देहरादून जेल में निरुद्ध हुआ था। इस मुकदमे में मृतक नितिन देव द्वारा विपिन नैय्यर के विरुद्ध प्रभावी पैरवी की गई थी, जिससे विपिन नैय्यर को गहरा अपमान महसूस हुआ। जनवरी 2025 में जमानत पर रिहा होने के बाद वह नितिन देव से बदला लेने की फिराक में था। बाद में दिनांक 24.04.2025 को विपिन नैय्यर ने अपनी जमानत तुड़वाकर दुबारा जेल गया, जिससे उसके द्वारा हत्या की साजिश रचे जाने की संभावना और प्रबल हुई।
विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि देहरादून जेल में रहते हुए विपिन नैय्यर की कुख्यात अपराधी रामवीर सिंह से दोस्ती हो गई थी तथा उसका रामवीर के घर आना-जाना भी रहा।
फिर विपिन नैय्यर जमानत पर बाहर आया और रामवीर के साथी बिमलेश उर्फ विकास से संपर्क किया गया तथा दो शूटरों को फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर डैक्कन वैली सोसाइटी में मृतक के पड़ोस में फ्लैट संख्या 101, ब्लॉक-04 में किराये पर ठहराया। शूटरों द्वारा मृतक की कई दिनों तक लगातार रेकी की गई तथा पहचान छिपाने के लिए मास्क व हेलमेट का प्रयोग करते हुए किराये की स्कूटी से आना-जाना किया जाता था।
मोबाइल कॉल डिटेल एवं पैसों के लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए और दिनांक 16.05.2025 को अभियुक्त बिमलेश को बिहार से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त बिमलेश ने बताया कि वह वर्ष 2019 से जेल में अपराधी रामवीर सिंह एवं मनीष से परिचित है। जेल में ही नितिन देव की हत्या की सुपारी दी गई थी। हत्या की योजना के संबंध में विपिन नैय्यर से दिल्ली (कश्मीरी गेट व द्वारका मेट्रो स्टेशन) तथा ऋषिकेश में कई बार मुलाकातें हुईं। इसके बाद दो शूटरों को विपिन नैय्यर से मिलवाया गया और हत्या के एवज़ में मोटी रकम व मकान देने का प्रलोभन दिया गया। योजना के अनुसार दिनांक 07.05.2025 की रात पिस्टल से चार फायर कर नितिन देव की हत्या कर दी गई और अभियुक्त स्कूटी से फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि की रेती एवं सीआईयू टीम का गठन किया गया।
घटना के संबंध में मृतक के पिता देवराज की तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया l
विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि डैक्कन वैली तपोवन में मृतक नितिन देव एवं विपिन नैय्यर के मध्य पूर्व से कई मामलों को लेकर रंजिश चली आ रही थी।
गठित टीम द्वारा निरंतर अभियुक्त के संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त की गई और दिनांक 12.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विक्की यादव को उसके निवास स्थान ग्राम हल्दी, जनपद बलिया से गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चन्द्र पाण्डेयपाण्डेय, कॉन्स्टेबल नीरज धारीवाल, कॉन्स्टेबल कपिल यादव, कॉन्स्टेबल सुरेश रमोला शामिल थे l
एवं
सीआईयू टीम से प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक ओमकांत भूषण, उपनिरीक्षक आशीष रावत, हेड कांस्टेबल विकास सैनी एवं हेड कांस्टेबल अशोक शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
