एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस ने क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार!

Share your love

लोकजन टुडे, उधमसिंहनगर

एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद को अपराधमुक्त करने हेतु संपूर्ण महकमे को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं l निर्देशों का पालन करते हुए रुद्रपुर पुलिस टीम ने दिनांक 28-4-2025 को क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पांच सगे भाईयों एंव दो अन्य मुख्य अभियुक्तों को घटना में इस्तेमाल हुई पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के अलावा दो अभियुक्त सन्नी मांगड़ एंव विशाल हुड़िया घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी के हेतु पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थी ।

दिनांक 14-5-2025 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एंव एस0ओ0जी0 रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने मुख़बिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सन्नी मांगड़ पुत्र स्व0 सुखबीर सिंह निवासी पैगम्बरपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को विलासपुर गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त से सख़्ती पर पूछताछ करने पर एवं उसकी निशानदेही पर तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

अभियुक्त सन्नी मांगड़ के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे चल रहे हैं एवं वह इससे पूर्व मर्डर अन्य संगीत धाराओं में विलासपुर से जेल जा चुका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.