एसएसपी दून के निर्देशन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा सलाख़ों के पीछे!

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 14-09-2025 को एक व्यक्ति ने कोतवाली पटेलनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उसकी पत्नी के साथ उत्तरप्रदेश निवासी अमरीश पुत्र मिश्रीलाल हाल निवासी चन्द्रमणी ने दुष्कर्म किया है जिसके आधार पर आधार पर कोतवाली पटेलनगर ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया…

घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसएसपी देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिनका पालन करते हुए पटेलनगर निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी के तत्व्धान पुलिस टीम का गठन किया गया…

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अमरीश पुत्र मिश्रीलाल को दिनाँक 22-10-2025 को चंद्रबनी चौक से आगे आर्मी ग्राउण्ड की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया…

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, महिला उपनिरीक्षक तनुजा, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार एवं कॉन्स्टेबल विक्रान्त शामिल थे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.