एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का किया खुलासा!

Share your love

संवाददाता करन सहगल

वादी श्री अशोक कुमार पुत्र श्री ललन प्रजापति, निवासी ग्राम माली मोहम्मद गंज पलामू झारखंड ने कोतवाली ऋषिकेश में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियो ने आईडीपीएल ऋषिकेश में सुनसान इलाके में उन्हें धमकाते हुए उनका मोवाइल फोन व 5000/रू0 छीन लिये तथा उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी मोबाइल की यू0पी0आई0 आई0डी0/पासवर्ड लेकर उनके खाते से किसी अन्य के खाते में 01 लाख रू0 ट्रांसफर कर लिये और मौके से फरार हो गये। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवशयक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुपालन में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली ऋषिकश स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही अभियुक्तों द्वारा जिन बैंक खातों में वादी के खाते से पैसे ट्रांसफर किये गये थे, उनके सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त बैंक खाता बिहार के मुज्जफरपुर को होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर दि0 07/07/25 को लूट की घटना को अजांम देने वाले एक अभियुक्त अरूण महतो पुत्र श्री उपिन्द्र महतो को पंतद्वीप पार्किग हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन सैमसंग व 23000/ रू0 बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह बिहार का रहने वाला है तथा लुधियाना में कपडो की फेरी लगाने का काम करता है, वह अपने 02 अन्य साथियों चन्दन व दीपक मिश्रा के साथ हरिद्वार आया था, जहाँ से वो तीनो घूमने के लिये ऋषिकेश आये तथा आईडीपीएल क्षेत्र में सूनसान सड़क पर एक व्यक्ति को अकेला जाता देख अभियुक्तों द्वारा उसे डरा-धमकाकर उससे उसकी यू0पी0आई0 आई0डी0 का पिन प्राप्त कर 01 लाख रू0 बिहार के रहने वाले अपने एक परिचित के खाते में ट्रांसफर करवाये तथा उसका मोबाइल व पैसे छीनकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्तों द्वारा अगले दिन भी वादी के खाते से पैसा ट्रांसफर करने की कोशिश की गई थी, पर वादी द्वारा उससे पूर्व ही अपने बैंक खाते को फ्रीज करवा लिया गया था। वादी के खाते से ट्रांसफर किए गये 01 लाख रु० को अभियुक्तों द्वारा बिहार में एटीएम के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लिया था।

आज भी अभियुक्त किसी अन्य घटना को अजांम देने की फिराक में वापस हरिद्वार आया था, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके 02 अन्य साथियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिशे दी जा रही है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय शर्मा कांस्टेबल सुमित चौधरी एवं कांस्टेबल पेज कुमार शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.