दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 26 लाख की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान और पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जिलेभर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत, 22 जुलाई को विकासनगर के गैस गोदाम क्षेत्र से पुलिस टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 24 वर्षीय जाकिर, पुत्र वकील, निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

कैराना से लाया था स्मैक, छात्रों को बेचने की थी फिराक

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त जाकिर ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक उत्तर प्रदेश के कैराना से एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाया था। इसे वह विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नशे के आदी लोगों, कामगारों तथा स्थानीय शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में था। हालांकि, किसी को माल बेचने से पहले ही पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी कार्रवाई:

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में कुछ अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

उक्त नशा तस्कर की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 सतेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी डाकपत्थर)
​उ0नि0 सनोज कुमार
​कांस्टेबल: नरेश पन्त, नवीन कोहली, पदम सिंह एवं रविन्द्र चौहानकॉन्स्टेबल


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.