सीएम धामी के विज़न “नशा मुक्त देवभूमि” के तहत टीम एसएसपी उधमसिंहनगर तोड़ रही नशा तस्करों की कमर, करीब 02 करोड़ 80 लाख के अवैध गांजे के साथ नशा 3 तस्कर किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद की कमान संभालने के बाद से ही एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” निरंतर रूप से संचालित है जिसके तहत एसपी क्राइम अधीक्षक अपराध तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 18-04-2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के चलते कल यानी दिनांक 18/004/2026 को सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास संदिग्ध कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोक कर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

कैंटर की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0) तथा मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला थाना ओरछा जनपद मैनपुरी को 18 प्लास्टिक के कट्टों में तथा 03 स्कूली बैगों में भरे 558.78 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 80 लख रुपए बताई जा रही है ।

अवैध गांजे के साथ-साथ अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल फोन तथा ₹29,880 नगद भी प्राप्त हुए ।

बताते चलें कि अभियुक्त संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी अलग-अलग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हैं इसके साथ ही अभियुक्त द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई करीब 3 करोड़ की संपत्ति को सीरीज करने की कार्यवाही प्रचलित है l

अभियुक्तों कि घर पकड़ करने वाली पुलिस में चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जीवन सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कृष्णा टम्टा, SOG से कांस्टेबल पंकज बिनवाल, कांस्टेबल ललित कुमार तथा कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य शामिल थे।

* बताते चलें कि यह उधमसिंहनगर पुलिस की अवैध गांजे की बरामद की गई आज तक की सबसे बड़ी खेप है *

🚨 एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश —
➡️ “जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध नशा/नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.