SSP के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 20000 के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Share your love

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र के कुलदीप सिंह उर्फ खेड़ी 20 हजार के फरार इनामी बदमाश को एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चलते गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने लोकजन टुडे संवाददाता राजीव चावला से बातचीत में बताया कि कुख्यात 20 हजार के इनामी बदमाश कुलदीप उर्फ केडी को बाजपुर के मुंडिया मनी तिराहा से एक अदद 38 बोर नाजायज रिवाल्वर व 4 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है,
वही आपको बता दें कि अभियुक्त 2012 में काशीपुर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर केस में अक्टूबर 2017 को पैरोल पर 3 महीने के लिए रिहा हुआ था और तभी से पैरोल जंप कर फरार चल रहा था।

कुलदीप सिंह उर्फ केडी के विरुद्ध जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास गैंगस्टर एक्ट आर्म्स एक्ट आदि के 12 मुकदमा पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्त मार्च 2020 से पुलभट्टा थाने के हत्या के प्रयास के एक अभियोग में भी वांछित चल रहा है।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश थाना स्वार जनपद रामपुर के वर्ष 2019 के एक लूट के अभियोग जनपद मेरठ में पंजीकृत आर्म्स एक्ट के एक मामले में तथा थाना चांदपुर जनपद बिजनौर में एक पुलिस मुठभेड़ केस में भी वांछित हैं। वही इस कुख्यात इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने वाले बाजपुर के कोतवाल संजय पांडे दरोगा जसविंदर सिंह दरोगा जनार्दन भट्ट व होमगार्ड मुनव्वर अली शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.