U19 WC 2020: पहली बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश की टीम, अब भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Share your love

LokJan Today:साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 विश्व कप 2020 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बांग्लादेश को खिताब के लिए फाइनल में भारत के साथ मुकाबला करना होगा। बांग्लादेश की टीम ने पहली बार अंडर 19 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगहश पक्की कर ली थी। भारतीय टीम के लिए ये पहला मौका होगा जब वो खिताब के लिए इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश से भिड़ेगी। इससे पहले भारत छह बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल चुका था जिसमें चार बार उसे खिताबी जीत भी मिली थी। अगर भारतीय टीम इस बार फाइनल में जीत दर्ज कर लेती है तो वो रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीत लेगा।
211 रन पर बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को रोका
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम और बांग्लादेश अंडर 19 टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 50 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 211 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज बेखम व्हीलर ग्रीनल ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस लिड्सटोन ने 44 रन का योगदान दिया जबकि फर्गुस लेमन ने 24 और ओली व्हाइट 18 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। कप्तान जेसी टशकॉफ ने सिर्फ दस रन की पारी खेली।
महमुदुल के शतक से बांग्लादेश को मिला फाइनल का टिकट
सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के जीत के लिए 212 रन का आसान लक्ष्य मिला था। पारी की शुरुआत करने आए ओपनर बल्लेबाज परवेज हुसैन (14) और तनजीद हसन (03) जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं तौहीद ने 40 रन बनाकर टीम को कुछ सहारा दिया। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज महमुदुल हसन और शहादत हुसैन ने मिलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
इस मैच में महमुदुल ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए स्थिति के मुताबिक धैर्यभरी पारी खेली और अपना शतक 126 गेंदों पर पूरा किया। हालांकि इसके बाद ही वो आउट हो गए, लेकिन अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। उनके आउट होने तक बांग्लादेश की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी और इसके बाद शहादत हुसैन और अकबर अली ने टीम को आसान जीत दिला दी। शहादत हुसैन 40 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अकबल अली पांच रन बनाकर नाबाद रेह। बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 44.1 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया।
Bangladesh are going to the final!#U19CWC | #NZvBAN | #FutureStars
भारत ने कब-कब फाइनल में बनाई है जगह
भारतीय टीम ने साल 2000, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2018 में इससे पहले छह बार फाइनल में जगह बनाई थी जिसमें उसे चार बार जीत मिली, जबकि साल 2006 और 2016 में उप-विजेता के तौर पर संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम ने अब तक मो. कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में चार बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता है। वहीं प्रियम गर्ग की कप्तानी में एक बार फिर से भारत के पास रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने का मौका है। भारतीय टीम ने तो अब तक चार बार ये खिताब जीता है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार, पाकिस्तान ने दो बार और वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने एक-एक बार ये कमाल किया है।
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में कब-कब हुआ किन देशों के बीच मुकाबला
-1988 – पाकिस्तान बनान ऑस्ट्रेलिया
-1998 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
-2000 – श्रीलंका बनाम भारत
-2002 – साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
-2004 – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
-2006 – पाकिस्तान बनाम भारत
-2008 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका
-2010 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
-2012 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
-2014 – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
-2016 – वेस्टइंडीज बनाम भारत
-2018 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
-2020 – भारत बनाम बांग्लादेश
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

