दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

Share your love

बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक बच्चे समेत एक ही परिवार के 10 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गुजरात के आणंद जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां के तारापुर इलाके में एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ, जिसमें सभी 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी सूरत से भावनगर की तरफ जा रही थी। आणंद जिले के तारापुर क्षेत्र के इंद्रनाज गांव के पास हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक पर मध्य प्रदेश का नंबर प्लेट लगे होने की बात सामने आ रही है।

दोनों ही गाड़ियों के तेज रफ्तार में होने की वजह से भिड़ंत बहुत तेज हुई। कार बिल्कुल सामने से ट्रक में जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी शव गाड़ी में ही एक दूसरे के ऊपर पड़े रहे। मरने वालों में दो महिला, 7 पुरुष और एक बच्ची शामिल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.