मोरा उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

Share your love

उत्तरकाशी के थाना मोरी के गांव मोरा में एक मकान गिरने की एक ही परिवार के चार लोग मलबे के नीचे दब गए जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट मोरी से उपनिरीक्षक दीपक कुनियाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और मलबे में दबे चार शवों को रेस्क्यू किया गया।

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया था जिसके बाद उन्हें इसमें सफलता मिली।

SDRF टीम को रात्रि में ही किसी के द्वारा सूचना दी गई कि एक मकान की दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई। फ़िलहाल गांव और आसपास में इस घटना से माहौल गमगीन बना हुआ है।

मृतक व्यक्तियों का विवरण:

1️⃣ गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष
2️⃣ श्रीमती रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष
3️⃣ आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष
4️⃣ सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.