वाइब्रेंट विलेजेज में पर्यटन विभाग ने आयोजित किया भव्य योग कार्यक्रम

Share your love

पूरे विश्व में आज योग दिवस मनाया गया और इस मौके पर उत्तराखंड में भी पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगो ने खूब योग किया जहां एक तरफ़ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में योग किया तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में योग किया। इसी के साथ साथ उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भी उत्तराखंड के वाइब्रेंट विलेज में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी और चमोली जिलों में विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम किए गए वहीं भारत चीन सीमा के सीमावर्ती गांवों माना, मलारी, जादुंग, नीलांग, हर्षिल, दुगतू, नाभीढांग आदि में योग दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस मौके पर पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि आज विश्व योग दिवस के मौके पर इन क्षेत्रों में स्कूली बच्चे, युवा, स्थानीय नागरिकों के साथ साथ भारतीय सेना के जवानों ने भी हिस्सा लिया इन स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन करने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा सरकार का लगातार प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों को भी पर्यटन से ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ा जाए। साथ ही पर्यटन सचिव ने ये भी कहा कि उत्तराखंड की शांत वादियां और प्राकृतिक वातावरण योग और साधना का उपयुक्त स्थान है।धीराज सिंह गर्ब्याल ने ये भी कहा कि जो ये पहल की गई है इसका उद्देश्य सिर्फ योग के महत्व को उजागर करना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के वाइब्रेंट विलेजेज को सामाजिक, आर्थिक और आधुनिकता के क्षेत्र में शसक्त बनाना है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.