सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा के मद्देनजर रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे यात्रा मार्ग रहेगा प्रतिबंधित, पर्यवेक्षण करने एसपी ऋषिकेश स्वयं उतरी ग्राउंड ज़ीरो पर !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना देहरादून एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यात्रा को व्यवस्थित रखने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ग्राउंड जीरो पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार पर्यवेक्षण कर रही हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक बड़ा फैसला लेते हुए रात्रि 10:00 बजे से लेकर सुबह 04:00 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहनों के संचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इस प्रतिबंधित अवधि के दौरान यात्रा के लिए ऋषिकेश आने वाले वाहनों को आईडीपीएल क्षेत्र स्थित पार्किंग में सुरक्षित पार्क कराया जा रहा है ताकि रात्रि के समय यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

देहरादून पुलिस का संकल्प:

“सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा” की भावना के साथ पुलिस बल दिन-रात कार्य कर रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित सुनिश्चित की जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.