मेहनत करने वालों की हार नहीं होती, कुछ ऐसा ही कर दिखाया उत्तराखंड के इन दो युवाओं ने…

Share your love

रिपोर्ट: कार्तिक बिष्ट

रामनगर: दिल में जुनून हो तो कोई भी राह आसान हो सकती है। जी हां ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रामनगर के दो युवाओं ने, रामनगर ढेला निवासी संतोष बिष्ट (सोनू) पुत्र आनंद सिंह बिष्ट और दीपक सती पुत्र रमेश चन्द्र सती साईकल से रामनगर से विश्व के सर्वाधिक ऊँचाई वाले शिव मंदिर तुंग़नाथ चंद्राशिला पहुंचे।

आपको बता दें कि बता दे कि 12 अक्टूबर 2020 को रामनगर से साइकिल से दोनो निकले थे,वो 16 अक्टूबर 2020 को केदारनाथ पहुँचे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें गौरीकुंड से आगे साइकल ले जाने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद भी इन दोनों ने हार नही मानी और साइकील से विश्व के सबसे ऊँचाई वाले शिव मंदिर तुंग़नाथ चंद्रशिला पहुँच गए।

संतोष बिष्ट सोनू ढेला के निवासी हैं और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गर्जिया चौकी में वन आरक्षी हैं। तथा दीपक सती भिकियासेन अलमोडा के निवासी हैं। यह दोनो ही ट्रेकिंग और हिकिंग के शौक़ीन हैं। इन लोगों ने माउंटेनरिंग के कोर्स भी किए हुए है। सोनू बताते है कि साइकिल से जाने का उद्देश Clean up Uttarakhand , प्रदूषण कम करना, लोगों को फ़िट्नेस के प्रति जागरुक करना था और वो उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों को भी यहीं संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड आए तो गंदगी ना फैलाए।

दीपक और संतोष के साथ लोकेश बिष्ट निवासी ढेला भी थे लोकेश ने उन्हें इस सफर में सहायता की तथा दोनो का सफ़र आसान बनाया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *