पशुओं को बचाने के लिए प्रदेश भर में चल रहा यह अभियान

Share your love

मसूरी/ पौड़ी गढ़वाल

 

पशुधन क़ो खुरपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने क़ो राज्यस्तरीय टीकाकरण अभियान की मसूरी के  से शुरुआत

*पशुपालन मंत्री और कृषि मंत्री ने किया टीकाकरण अभियान का शुभराम्भ*

आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेरकी, विकासखण्ड रायपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण (NADCP) कार्यक्रम के योजनान्तर्गत वृहद् खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ गणेश जोशी, मंत्री कृषि विभाग की अध्यक्षता तथा सौरभ बहुगुणा, मंत्री पशुपालन, की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों मंत्रियों द्वारा पेड़ लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। साथ ही मोबाइल टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, कि भाजपा की सरकार सिर्फ योजनाएं बनाती ही नहीं है बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी प्रतिबद्ध रहती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की समस्त सुविधाएं समस्त पशुपालकों को उनके डोर स्टेप पर एकदम निशुल्क डिलीवर की जाएंगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि, कृषि और पशुपालन विभाग दोनों एक दूसरे के अनुपूरक विभाग हैं। यह भाजपा सरकार में ही संभव है की किसानों को सुविधाएं देने वाली योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए धामी सरकार के दो – दो कैबिनेट मंत्री मैदान में हों। क्योंकि हमारी सरकार सिर्फ बातें करने तक ही सीमित नहीं रहती बल्कि वास्तव में किसानों तथा पशुपालकों की आय को बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत है।

निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा लाभार्थियों को अवगत कराया गया कि प्रत्येक परिवार के प्रत्येक 4 माह से ऊपर के पशु को निशुल्क टीकाकरण उनके घर पर आ कर किया जायेगा। अतः 4 माह से ऊपर के समस्त पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

वहीं इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने आज चंदोला रांई गांव में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गौ वंशीय तथा महिष पशुओं को खुरपका, मुहपका रोग से निजात दिलाने हेतु वाहन को हरी झड़ी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालक पशुओं को जीवन से नहीं बल्कि अपने आर्थिकी से जोड़े। कहा कि पशुपालन अपनाकर अपनी आमदनी मजबूत बनाएं। जनपद में लगभग 02 लाख का लक्ष्य रखा गया है, जिसे एक माह के भीतर पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के गांव में पहुंचे पर ग्रामीण गदगद नजर आए। ग्रामीणों अपनी समस्या भी रखी जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया।


जिलाधिकारी ने आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कहा कि समस्त पशुपालक अपने-अपने पशुओं पर खुरपका व मुंहपका का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे पशु स्वस्थ रहेगा तो आर्थिकी भी मजबूत बन सकेगी। साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जो पशु छूट जाएंगे ग्राम प्रधान से संपर्क कर उन्हें भी टीका लगवाएं। कहा कि पशुपालकों को टीकाकरण हेतु जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण करने के बाद पशु का बीमार होना सामान्य बात है, पशुपालक उसके प्रति घबराएं नहीं। इस दौरान उन्होंने पशुपालक सुमन चंदोला के घर पहुंच कर गायों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित पशुपालक की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी पशुपालन कर अपनी आर्थिकी मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने पशु पालकों से अनुरोध किया है कि वे अपने पशुओं में टीकाकरण अभियान में पशु पालन विभाग का सहयोग करें। कहा कि यह टीका 04 माह से अधिक उम्र के सभी पशुओं में लगाया जाएगा। इस दौरान संबंधित विभाग द्वारा चंदोला राई में विभिन्न पशुओं पर मुंहपका व खुरपका का टीका तथा टैक भी लगाए गये।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.