रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की आयोजित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की उपस्थिति में आयोजित हुई जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

  • ​सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराएं: जिलाधिकारी प्रतीक जैन
  • ​ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर विशेष निगरानी के निर्देश, फिटनेस का नियमित परीक्षण हो।
  • ​अगले माह के प्रथम सप्ताह तक सड़कों से मलबा हटाने और ब्लैक स्पॉट्स के सुधारीकरण की समय-सीमा तय।

​जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे की उपस्थिति में सुरक्षा मानकों और सड़कों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

  • ​कठोर प्रवर्तन और निगरानी:
    जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और पुलिस विभाग को हिदायत दी कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सार्वजनिक और निजी वाहनों के फिटनेस की नियमित जांच के भी निर्देश दिए।
  • ​सड़क सुधारीकरण और मलबा निस्तारण: सड़कों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि:
    1- ​सड़कों पर पड़ा मलबा अगले माह के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से हटा लिया जाए।
    2- ​स्लाइडिंग जोन में क्षतिग्रस्त पुश्तों और सुरक्षा दीवारों का कार्य तत्काल शुरू या पूर्ण किया जाए ताकि मलबे के कारण कोई दुर्घटना न हो।
    3- ​जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) के सुधारीकरण के लिए ठोस कार्य योजना के साथ आख्या प्रस्तुत की जाए।
  • ​दुर्घटना विश्लेषण और चिकित्सा व्यवस्था: जिलाधिकारी ने वर्ष 2025 में हुई दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण करने और मृतकों व घायलों को दिए गए मुआवजे की स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) में आवश्यक उपकरण और चिकित्सा सुविधाएं 24×7 तैयार रखी जाएं।
  • ​उपस्थिति: बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, उप जिलाधिकारी जखोली अनिल रावत, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे, एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश सहित राष्ट्रीय राजमार्ग और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.