समाज सुधार सेवा समिति ने मानवता और सेवा का उदाहरण पेश करते हुए कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया नव वर्ष !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

हल्द्वानी में समाज सुधार सेवा समिति द्वारा मानवता और सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। समिति के सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की और उनके साथ समय बिताया।

समाज सुधार सेवा समिति के सदस्यों ने हल्द्वानी के मोती नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। समिति के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर ससम्मान सभी को भोजन कराया। वहीं जहां एक ओर लोग नव वर्ष के अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाते हैं तो वहीं समाज सुधार सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया यह कार्य मानवता की मिसाल पेश करता है।

इस सेवा कार्य में समिति के कई सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से आश्रम में रहने वाले लोगों की सेवा की और उनके साथ समय बिताया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और उपेक्षित वर्ग की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

वही सेवा और संवेदना से जुड़ी इस पहल की आश्रम में रहने वाले लोगों ने सराहना की और समिति का आभार जताया उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी को अधिकतर लोग हेय दृष्टि से देखते हैं बहुत कम लोग ही इस प्रकार से उनके पास आकर उनके साथ खुशियां बांटते हैं। आश्रम के लोगों ने समिति के सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाइयां देते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया।



Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.