कांग्रेस की रणनीति को धार देने उत्तराखंड आएंगी कुमारी सैलजा, 17 से 23 नवंबर तक रहेगा दौरा!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 17 से 23 नवंबर तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह चंपावत से लेकर देहरादून तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

दौरे के दौरान संगठन की स्थिति, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, 22 नवंबर को देहरादून में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की आगामी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

कुमारी सैलजा का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब कांग्रेस प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। अब इस दौरे के दौरान होने वाली बैठकों और चर्चाओं पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.