देहरादून डालनवाला मैं दूध लेकर जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने उड़ाया सीसीटीवी में कैद पूरा घटनाक्रम
Share your love
राजधानी देहरादून के डालनवाला कॉलोनी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का कहर देखने को मिला दूध ले जा रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने इतनी तेज टक्कर मारी कि वह सीधा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट की घटना 27 सितंबर यानी मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे की है । आराघर से डॉ. आर.एन. सिंह वाली गली के नाम से मशहूर गुरुतेग बहादुर रोड की मॉडल कॉलोनी के अंदर लेन नंबर 3 में यह एक्सीडेंट हुआ है।
लेन नंबर 3 गुरु तेग बहादुर रोड मॉडल कॉलोनी में शक्ति सिंह उर्फ ढाका का परिवार रहता है। 27 सितंबर की शाम उनकी पत्नी रेनू दूध लेकर कॉलोनी की सड़क पार करके वापिस लौट रही थीं। तभी IBM टॉवर की तरफ से तेज़ गति से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भवन स्वामी पड़ोसी लक्ष्मीकांत गोदियाल, बीआर पोखरियाल, एसपी गुप्ता आदि ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला के पति शक्ति सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी एक्सीडेंट के बाद से ही मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और करीब 4घन्टे से ज़्यादा समय तक सर्जरी हुई है। उन्होंने स्थानीय आराघर पुलिस चौकी में घटना की तहरीर देते हुए बाइक चालक पर कार्यवाई की मांग की है।
उधर आराघर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज महिपाल का दुर्घटना पर दुःख जताते हुए कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करके कार्यवाही की जाएगी और तेज़ रफ़्तार बाइकर्स पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
घायल महिला के पति शक्ति सिंह का कहना है कि पिछले कुछ समय से आराघर से (डॉ. आरएन सिंह वाली गली के नाम से मशहूर) गुरुतेग बहादुर रोड IBM टॉवर होते हुए नेहरू कॉलोनी फव्वारा चौक पर निकलती है, इस कॉलोनी के रास्ते को टू-व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स वालों ने धर्मपुर मुख्यमार्ग का बाईपास रास्ता बनाया हुआ है जिसपर तेज़ गति से गाड़िया आती-जाती रहती हैं।
मोटरसाइकिल वाले अक्सर स्पीड में निकलते हैं। इनपर अंकुश लगना चाहिए क्योंकि ये कॉलोनी के अंदर से जाती हुई सड़क है।
पिछले महीने ही एक चार पहिया वाहन दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गया था इस गली में अक्सर बच्चे साइकिल चलाते हैं और शाम के वक्त खेलते रहते हैं ऐसे में बच्चों के परिजन तब से अपने बच्चों को खेलने भी नहीं भेज रहे हैं मोहल्ले वासी इस घटना के बाद खासे नाराज हैं उनकी मांग है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
