NH-74 के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा लम्बे समय से प्रदर्शन किया जा रहा,लेकिन उसके बाद भी सरकार की कान जू नही रेग रहे

Share your love

रिपोर्ट: वेद प्रकाश यादव

किच्छा : ऊधमसिंह नगर के एनएच 74 के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने की मांग को लेकर वरिष्ठ किसान नेता सुरेश पपनेजा के नेतृत्व मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर मे धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एनएच 74 के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा लम्बे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है,लेकिन उसके बाद भी सरकार की कान जू नही रेग रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की कोई सुध नही है,इसलिए तो सरकार एनएच 74 की जर्जर हालत की तरफ ध्यान नही दे रहा है।

वही कांग्रेस नगराध्यक्ष अरूण तनेजा ने कहा कि प्रशासन ने अगर शनिवार तक एनएच 74 का शुरू नही कराया तो रविवार को मै एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी मुंडन कराके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *