सोशल मीडिया में मिल रही थी लगातार इस अस्पताल की शिकायत अचानक स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण मरीजों से लेने लगे फीडबैक

Share your love

       प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर है इस दौरान उनके कई जगह क्षेत्र भर में कार्यक्रम लगे हुए थे लेकिन  आज जिला चिकित्सालय पौड़ी का अचानक से उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तो अस्पताल मैं डॉक्टर और कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए उन्होंने आपातकालीन सेवा कक्ष, डिजिटल एक्स रे रूम, सी.टी स्कैन, औषधि वितरण केन्द्र, जनरल ओपीडी, नवजात शिशु वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों का निरीक्षण किया।
आपको बता दें काफी समय से सोशल मीडिया में आए दिन अस्पताल की शिकायतें  स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच रही थी
      स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल आये मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। डा0 रावत ने अस्पताल में निर्माणाधीन डायलिसिस केन्द्र की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केन्द्र के बन जाने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा तथा उन्हें डायलिसिस के लिए बड़े शहरों में नही जाना पडे़गा।
      इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डा0 रावत ने पाबौ में निर्माणाधीन छात्रावास भवन व खेल स्टेडियम में कार्यो का जायजा लिया। उन्होनें किये जा रहे कार्यो को गुणवत्ता के साथ  करने के निर्देश दिये।  स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि किये जा रहे कार्यो से छात्रों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेगें। इसके अलावा उन्होंने पैठाणी में निर्माणाधीन टैक्सी पार्किग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टैक्सी पार्किग बन जाने से पैठाणी में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कहा कि श्रीनगर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़को के निर्माण में तेजी आने से लोग गांवों में ही स्वरोजगार को अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे है।
    इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.