केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड को दी बड़ी सौगात, ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

एंकर – केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये मंजूर किए। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान यह स्वीकृति मिली। सीएम ने हाल की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त 946 सड़कों व 15 पुलों के पुनर्निर्माण के लिए 650 करोड़ तथा करीब 5900 क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए भी अतिरिक्त धनराशि की मांग की।


बैठक में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए अगले पाँच वर्ष तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये अलग से बजट की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र अग्रिम राशि जारी करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.