रामनगर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व रोष जताते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन कर किसानों का उत्पीड़न रोकने व बंद धान क्रय केंद्रों को खोलने व किसानों का भुगतान करने की मांग की है।
रविवार को पीरुमदारा चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया । कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो किसानों के उत्पीड़न को लेकर काला कानून बनाया है। उसे शीघ्र वापस लिया जाए साथ ही किसानों का उत्पीड़न बंद कर बंद धान क्रय केंद्रों को शुरू करने के साथ ही किसानों का भुगतान भी किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिखावे के लिए खोले गए धान क्रय केंद्र भी लगभग बंद कर दिए गए हैं । जिस कारण अभी भी आधी से ज्यादा बची धान की फसल किसान ओने पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहा है । उन्होंने कहा कि इस काले कानून को रद्द कर बंद धान क्रय केंद्रों को तुरंत खोला जाए मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय नाथ शुक्ल के माध्यम से एक ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को भी भेजा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
