आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 3 दिन से नहीं हुआ शव का अंतिम संस्कार डी फ्रिज में बॉडी

Share your love

खबर राजधानी देहरादून के हरावाला क्षेत्र का है जहां एक युवती की मौत 3 दिन पहले हो जाती हैं वही युवती के मृत शरीर को परिजनों ने पिछले 3 दिनों से डी फ्रिज में रखा है।

परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दिसंबर माह में पड़ोस के कुछ युवकों ने किसी मामले को लेकर मारपीट की थी, मारपीट के बाद युवती की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे हॉस्पिटलाइज करना पड़ा जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था, बता दें कि यह घटना देहरादून के हरा वाला पुलिस चौकी का है, जहां पर मनाली के साथ पड़ोस के कुछ युवकों ने जबरन मारपीट की जिसके बाद मनाली को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था, वहीं घटना को पुलिस चौकी हरावाला में दर्ज किया गया , बता दें कि घटना के बाद से ही युवती बीमार चल रही थी। वही 26 अगस्त को मनाली की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है वह मनाली का दाह संस्कार नहीं करेंगे।

 

 

गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से मनाली को डी फ्रीज में रखा गया है । पुलिस के मुताबिक पिता राकेश कुमार की बेटी मनाली लंबे समय से बीमार चल रही थी पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस का कहना है कि युवती की मौत बीमारी से हुई है। मनाली की मौत के बाद भीम आर्मी ने भी मामले को गंभीर बताया, उन्होंने कहा कि दलित परिवार की मनाली की मौत होने के बाद जब तक दोषियों को सजा नही हो जाती और मनाली को न्याय नही मिल जाता भीम आर्मी सड़कों पर रहेगी।

इस मामले में क्या है पुलिस का कहना सुनिए अनिल कुमार शर्मा, सीईओ


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.