विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता में अचानक मौसम ने बरपाया कहर, दो की हुई मौत, दो हुए घायल !

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो

विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में आज शाम को भयानक आंधी-तूफान आया जिसकी चपेट में आने से लखनऊ निवासी दो सगे भाई अभिषेक वाजपेयी और अभिनव वाजपेयी की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो अन्य पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज शाम को तुंगनाथ धाम क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ ।

बचाव करने गई टीमों ने मौके से दो गंभीर घायलों राजन मिश्रा निवासी लखनऊ तथा शुभम शुक्ला निवासी उन्नाव को सुरक्षित निकालकर सरकारी वाहन की मदद से 108 एम्बुलेंस तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष ऊखीमठ मनोज नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए इस हादसे का कारण अचानक आए तेज तूफान और मौसम के उग्र रूप को बताया।

इस हादसे के बाद तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में पर्यटकों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों को गंभीरता से लेने एवं खराब मौसम में अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने से के लिए अपील की है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.