युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राव बिलावर ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर निकाला कैंडल मार्च

Share your love

रूड़की: झबरेड़ा में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पौड़ी गढ़वाल प्रभारी एडवोकेट राव बिलावर के नेतृव में युवाओ ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर अपने आवास से किसान चोक तक निकाला केंडल मार्च राव ने बताया कि आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्रीनिवास, हरीश रावत,प्रदेश अध्य्क्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस देवेंदर यादव, सुमित्तर भूललर, प्रदीप सुर्या के आह्वान पर अन्नदाताओं के साथ हुई इस बर्बरता के विरुद्ध युवा कांग्रेस सड़को पर उतरी हैं।

इस बर्बरता की जितनी भी निंदा की जाए कम है ,अन्नदाताओं के साथ जो बर्ताव किया जा रहा हैं। वह बहुत ही दुःखद हैं केंद्र और उत्तर प्रदेश के साथ साथ सभी भाजपा शासित राज्यो में किसानों के साथ ताना शाही रवैया इन सरकारों को हिलाने का काम करेगा आज अन्नदाता के साथ हर वो सच्चा व्यक्ति खड़ा है जो अन्नदाता के हल से निकला अन्न खाता हैं और जिसकी रगों में देश की माटी का और सच्ची राष्ट्र भावना हैं वो समझ रहा हैं कि को सही कौन गलत हैं। आज हालात ये हो गए है कि वो कत्ल भी कर दे तो चर्चा नही होता।

हम आह भी भरे तो हो जाते हैं बदनाम, जिस प्रकार से अलोकतांत्रिक तरीके से लखीमपुर खीरी जाते समय प्रियंका गांधी जी और हमारे कांग्रेस के नेताओ को रोक कर उनके साथ जो व्यवहार किया गया इसका जवाब भी जनता और किसान से जुड़े लोग जल्द ही देगे। आज सच्चाई के लिए आवाज उठाना भी गुनाह हैं लेकिन शिशे के महल की उम्र ज्यादा नही होती इस अवसर पर सुधीर पँवार ने भी किसानों के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त करते हुए हुए। कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात करते है मगर अन्नदाता के मन की बात नही सुन पा रहे।

विकास प्रधान द्वारा भी घटना की निंदा की इस अवसर पर विपिन ,आदेश कुमार,फरहान अंसारी,शोबि मलिक,इखलाक मलिक,गुलफ़ाम मलिक ,गुलज़ार, देवेंद्र, बिलाल अल्वी,सहित सैकड़ों युवाओ ने कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। और किसान चोक पर पहुँचकर शहीद किसानों को श्रधांजलि अर्पित की।।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.