राज्य निर्वाचन आयोग ने अग्रिम आदेश तक पंचायत चुनावों में होने वाले नामांकन और आगे की कार्यवाही पर लगाई रोक!

Share your love

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने फ़िलहाल राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नामांकन और आगे की कार्यवाही पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 21 जून को राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन आरक्षण में गड़बड़ी के चलते कुछ लोग नैनीताल हाईकोर्ट की शरण में चले गए थे जिनको सुनते हुए कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था और राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों पर रोक लगा दी थी उसको देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल अग्रिम आदेश तक नामांकन और आगे होने वाली कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.